Img 20231021 Wa0007

भारत के हर कोने तक पहुंची ‘हुनर’

अनिल बेदाग, मुंबई : महिलाओं को कौशल-निर्माण और उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित अग्रणी स्किलटेक प्लेटफॉर्म, हुनर ऑनलाइन कोर्सेस ने भारत में महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया है। मुंबई में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में हुनर ऑनलाइन कोर्सेस ने निवेशक सुश्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ 28 राज्यों में 55,000 से अधिक महिला उद्यमियों को तैयार करने की एवं भारत के हर कोने तक पहुंचने की अपनी यात्रा की ख़ुशी मनाई।

इस अवसर पर प्रेरक ब्रांड फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया था। इन फिल्मों में दृढ़निश्चयी भारतीय महिलाओं की वास्तविक जीवन की कहानियां बताई गयी हैं, जिन्होंने चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति और कौशल का उपयोग करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की हैं। इन फिल्मों में जीवन यात्रा को स्क्रीन पर लाते हुए काव्यात्मक और लयबद्ध शैली का उपयोग किया गया है।

सभी 28 राज्यों के 6000+ कस्बों की 30 लाख से अधिक महिलाओं में गृहिणी, युवा छात्र और कामकाजी महिलाएं शामिल हैं, उनमें से 30% महिलाएं पहले से ही सरकार द्वारा प्रमाणित फैशन, फ़ूड और ब्यूटी कौशल सीखने के बाद सफलतापूर्वक अपना खुद का व्यवसाय चला रही हैं। हुनर ऑनलाइन कोर्सेस ने महिला उद्यमियों के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र के निर्माण के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अपने निवेशक और ब्रांड एंबेसडर के रूप में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ हाथ मिलाया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार : शराब के नशे में धुत थाना प्रभारी ने की नाबालिग से छेड़खानी, गिरफ्तार

हुनर ऑनलाइन कोर्सेस की सीईओ निष्ठा योगेश ने कहा, “कौशल अधिग्रहण के माध्यम से महिलाओं की उन्नति के हमारे मिशन में शामिल होने के लिए हम अपनी निवेशक और भागीदार, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, हमारी गुरु, नीता लुल्ला और सभी उपस्थित लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। आज का कार्यक्रम कौशल शिक्षा और सशक्तिकरण की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रतीक है, जो देश भर में महिलाओं के लिए उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है और हमारे समाज की आकांक्षाओं को आवाज देता है।

मुझे खुशी है कि हम, एक देश के रूप में, महिलाओं की शक्ति का समर्थन करते हैं, लेकिन हमें अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। उद्यमशीलता के अवसरों के साथ महिलाओं को शिक्षित करने, समर्थन करने और सशक्त बनाने में निवेश करने की हुनर की प्रतिबद्धता भारत की महिलाओं की शक्ति का उपयोग करेगी और अर्थव्यवस्था में अद्वितीय परिवर्तन लेकर आएगी!”

प्रेरक ब्रांड की फिल्मों में दिखाया गया कि कैसे इन महिलाओं ने अपने जीवन भर के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में पहला कदम उठाया, हर दिन सीखा और अपना नाम और नई पहचान बनाई। फिल्मों का नरेशन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा द्वारा किया गया है, जिनकी अपनी यात्रा भी इन्हीं महिलाओं की तरह प्रेरक है। अपने काव्यात्मक आवाज़ का उपयोग करते हुए शिल्पा जी कौशल की ताकत में अपने दृढ़ विश्वास को दोहराती है।

यह भी पढ़ें:  Social News : ज़रूरतमंद की सेवा ही ईश्वर की सेवा है

हुनर की सभी ब्रांड फिल्मों का उद्देश्य देश भर में महिलाओं को प्रेरित करना है; यह फ़िल्में कहती हैं कि खुद पर विश्वास रखें और हुनर के समर्थन से वित्तीय स्वतंत्रता और सम्मान की दिशा में आगे बढ़ें।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बना यह कार्यक्रम, हुनर के छात्रों के वीडियो टेस्टीमोनियल्स की एक मर्मस्पर्शी श्रृंखला के साथ समाप्त हुआ, जिसमें उनकी परिवर्तनकारी यात्राओं को दिखाया गया। ये कहानियां भारतीय महिलाओं पर पड़ने वाले प्रभाव की एक शक्तिशाली याद के रूप में, उन्हें अपने सपनों को हासिल करने में मदद करती रहेंगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कोरोना काल में भारत में विकसित दुनिया का पहला वायरस अटेन्यूएशन डिवाइस की मांग बढ़ी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *