Images 2023 10 23t170414.886

नहीं रहे क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी, 77 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। साेमवार को भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। इस महान स्पिनर ने 1966 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए। बेदी भारत की प्रसिद्ध स्पिनर चौकड़ी जिसमें इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन भी शामिल थे, उनका हिस्सा थे।

उन्होंने भारत की पहली वनडे जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 12-8-6-1 के उनके बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ों ने 1975 विश्व कप मैच में पूर्वी अफ्रीका को 120 तक सीमित कर दिया था। घरेलू क्रिकेट में बेदी ने उत्तरी पंजाब के लिए पहली बार तब खेला था जब वे केवल 15 साल के थे। 1974–75 सत्र में उन्होनें रणजी ट्राफी के लिए रिर्काड 64 विकेट लिए।इनकी गेंदबाजी को शानदार, सुंदर, छकाने वाली और कलात्मक माना जाता है।

Images 2023 10 23t170424.530उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी आस्ट्रेलिया के विरूद्ध 7/98 कलकत्ता में 1969–70 में हुई थी और उनका सर्वश्रेष्ठ मैच 10/194 आँकड़ों के साथ भी आस्ट्रेलिया के विरूद्ध ही 1978-79 में पर्थ में हुआ था। भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी जी हम सबके बीच में नहीं रहे। ये बहुत ही दु:खद समाचार है यह क्रिकेट जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *