Vlcsnap 2022 11 22 14h18m15s145

सिलीगुड़ी : भयावह अग्निकांड से पीड़ितों की मदद को आगे आया नगर निगम

सिलीगुड़ी। भयावह आग से क्षतिग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आया सिलीगुड़ी नगर निगम। नगर निगम के वार्ड नंबर 18 की खुदीराम कॉलोनी के राणा बस्ती इलाके में शनिवार की शाम आग लगने की घटना में करीब 45 घर जलकर राख हो गये थे. दमकल की 8 गाड़ियों की लगातार कोशिशों से आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि उस भयावह आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. इसके बावजूद निवासियों का लगभग सब कुछ जलकर राख हो गया है।

फिलहाल क्षेत्र के लोगों ने खुले आसमान के नीचे शरण ली हुई है. इस बीच विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं और सरकारी एजेंसियां उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। खाने से लेकर लगभग हर चीज उन तक पहुंचाई जा रहीं हैं। घटना के समय सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव शहर से बाहर थे.

सोमवार को मेयर डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर आयुक्त सोनम वांगडी भूटिया के साथ दुर्घटनास्थल पर गए. वहीं महापौर के काफिले ने पीड़ितों से मुलाकात की। महापौर गौतम देव ने कहा कि प्रत्येक मरीज को नगर निगम की ओर से 5 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही जले हुए जरूरी दस्तावेज भी जल्द सौंपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *