Vlcsnap 2023 03 01 16h11m43s16

एडेनोवायरस संक्रमितों की व्यवस्था देखने अस्पताल पहुंचे सिलीगुड़ी के विधायक

सिलीगुड़ी। राज्य में एडेनोवायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य में वायरस के संक्रमण से कई बच्चों की मौत हो गयी है। इसे देखते हुए सिलीगुड़ी में भी चिंता बढ़ती जा रही है। सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने बुधवार को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचकर सिलीगुड़ी में एडेनोवायरस उपचार की स्थिति सहित वहां की तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जानकारी मिली है कि कोलकाता के अलावा राज्य में कहीं और इस वायरस की पहचान का कोई तरीका नहीं है। सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने इस बात को लेकर चिंता जाताई हैं। इस कारण विधायक ने आज अस्पताल का दौरा किया। इसके बाद विधायक ने अस्पताल सुपर चंदन घोष से मुलाकात की।

शंकर घोष ने कहा, “स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण सिलीगुड़ी में कभी भी बड़ा संक्रमण फैल सकता है। कोलकाता में संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।” सिलीगुड़ी अस्पताल के अधीक्षक चंदन घोष ने कहा कि सिलीगुड़ी में एडेनोवायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश जारी हैं, लेकिन पहचान प्रणाली नहीं होने के कारण सामान्य उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी में इस संक्रमण का ग्राफ नियंत्रण में है, इसलिए बच्चों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

फुटपाथ व सड़कों के अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने उठाये सख्त कदम

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर में फुटपाथ व सड़कों पर व्यवसायियों ने अतिक्रमण कर लिया गया है। कहीं फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है तो कहीं सड़कों पर अतिक्रमण कर होटल चला रहे हैं। यह समस्या शहर की मुख्य सड़कों हिलकार्ट रोड, विधान रोड व सेवक रोड पर है, वहां भी सड़क पर ही दुकानें और होटल चल रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के लिए शहर की सड़कों और फुटपाथों को कब्ज मुक्त कराना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, कई अभियानों में फुटपाथ और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, लेकिन उन पर फिर से कब्जा कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  गुरु उदय : तारा चढ़ेगा 30 अप्रैल रविवार को

सेवक रोड पर हाईड्रेनों पर कब्जा कर दुकानें व होटल लगवा दिए गए हैं। डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने बुधवार को सेवक रोड का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सड़कों, फुटपाथों पर कब्जा करने वाली दुकानों और होटलों को हटाया जाना चाहिए। कहीं सड़क पर खाना बनाते देखा जा रहा है तो कहीं गैरेज की सारी सामग्री सड़क पर फैला कर काम किया जा रहा है। इसपर डिप्टी मेयर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सेवक रोड पर सुलभ शौचालय बनया जा रहा है। साथ ही शहर के फुटपाथों और गलियों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इनके कारण कई योजनाओं का ज्यादातक काम नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *