प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की तारीफ की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की तारीफ की है। इस वर्ष भारत की ओर से ऑस्कर में नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्विस ने किया है, यह कहानी दक्षिण भारत में एक अनाथ हाथी के बारे में जो एक अप्रत्याशित तरीके से सुकून पाती है जब एक जोड़ा उसे अपनाता है। यह फिल्म गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित है।

फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पेरर्स इस साल की बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कारपेंट्री में नॉमिनेशन में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर इस फिल्म की तारीफ की है।उन्होंने लिखा, “भावनाओं से भरा एक ट्रंक। दिल को छू लेने वाले डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है… बहुत पसंद आई। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए @अर्थस्पेकट्रम@ गुनीतमोंगा को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

स्क्रिप्ट पसंद आने पर फिल्मों का चयन करती हैं शर्मिला टैगोर : बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का कहना है कि वह स्क्रिप्ट पसंद आने पर ही फिल्मों का चयन करती हैं। शर्मिला टैगोर लंबे अरसे के बाद फिल्म गुलमोहर के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं। शर्मिला टैगोर ने बताया कि कि कलाकार के तौर पर वह फिल्मों का चयन कैसे करती हैं। शर्मिला टैगोर ने बताया, “हम प्रोफेशनल हैं और फिल्मों को साइन करने के पीछे कई कारण होते हैं।

कई बार हमने सिर्फ रुपये के लिए भी फिल्में साइन की हैं जिससे किराया भर सकें। कई बार अपने साथियों की मदद करने के लिए फिल्में साइन की हैं जिससे उनका प्रोजेक्ट अच्छे से चल जाए। ऐसे में फिल्में साइन करने के पीछे बहुत से फैक्टर होते हैं। मुख्यत: फिल्म की स्क्रिप्ट ही फिल्में चुनने की वजह हुआ करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *