accident

सिलीगुड़ी || बोलेरो अनियंत्रित होकर बस से टकराई, एक की मौत

Kolkata Hindi News, कोलकाता। सिलीगुड़ी। एशियन हाईवे-2  पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर यात्री बस से टकरा गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए है। घटना गुरुवार सुबह बागडोगरा के गोंसाईपुर एशियन हाईवे-2 की है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग दक्षिणेश्वर से कालिम्पोंग जा रहे थे। तभी बागडोगरा के गोंसाईपुर में बोलेरो अनियंत्रित होकर एक बस से टकरा गई।

घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में लिया। बागडोगरा थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सड़क दुर्घटना में पर्यटक की मौत, छह घायल

उत्तर बंगाल के कालिंपोंग के रास्ते में हुए सड़क दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक का नाम इंदाशीष चक्रवर्ती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलिम्पोंग के रास्ते में पर्यटकों की एक कार हादसे की शिकार हो गई। सूत्रों के मुताबिक कार में ड्राइवर के अलावा परिवार के छह अन्य सदस्य सवार थे। सभी का घर दक्षिणेश्वर के डोमेस्टिक पाड़ा इलाके में है।

इस दुर्घटना एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि इंदाशीष एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। कार में सवार बाकी छह लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से डोमेस्टिक पाड़ा इलाके में शोक का माहौल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *