कोलकाता। महंगाई भत्ता की मांग पर पिछले 39 दिनों से शहीद मीनार मैदान में आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के मंच पर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सोमवार को जा पहुंचे। उन्होंने यहां संबोधन करते हुए कहा है कि महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें देना ही होगा। विधानसभा से निकलने के बाद वह सीधे आंदोलन मंच पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की तरफ से वह आश्वस्त करते हैं कि पूरा भाजपा विधायक मंडल इस आंदोलन का समर्थन करता है और केंद्रीय पैमाने के मुताबिक डीए सरकारी कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिवालिया हो चुकी है। शुभेंदु ने कहा कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच, डिविजन बेंच में आप लोग केस जीत चुके हैं। आज नहीं तो कल महंगाई भत्ता देना ही होगा। हम लोग बिना किसी शर्त आप सबके साथ हैं।”

शुभेंदु ने कहा कि हम लोग राज्य विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी हैं। आप के आंदोलन के साथ भाजपा से जुड़ा कर्मचारी और शिक्षक संगठन भी साथ है। राजनीति के बाहर से हम लोग इसका समर्थन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन का आज 39 वां दिन है। आगामी 10 मार्च को कर्मचारियों ने प्रशासनिक हड़ताल की घोषणा की है। उस दिन सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद रखा जाएगा।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here