शुभेंदु ने जादवपुर में हमले को लेकर दर्ज कराई प्राथमिकी, लगाया हत्या की कोशिश का आरोप

कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय के पास आयोजित हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की सभा से लौटते समय हुए हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार को दर्ज हुई इस प्राथमिकी में शुभेंदु ने हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। वामपंथी छात्र संगठन रिवॉल्यूशनरी स्टूडेंट्स फेडरेशन (आरएसएफ) के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए शुभेंदु ने दावा किया है कि यह प्रतिबंधित माओवादी संगठन है।

दरअसल गुरुवार शाम के समय 8बी बस स्टैंड के पास युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए थे।  वहां से लौटते समय उन्हें काले झंडे दिखाए गए और उसी को केंद्र कर भाजपा तथा आरएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई
हुई। इसमें एक कार्यकर्ता का सिर फट गया है।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। शुभेंदु ने आरोप लगाया है कि शाम 5:40 बजे के करीब जब वह सभा मंच से उतर रहे थे तब योजनाबद्ध तरीके से हमले किए गए। उन्होंने दावा किया है कि हमलावरों के पास बंदूकें थीं और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *