Police in Bengal stopped Subhendu Adhikari from visiting Sandeshkhali

संदेशखाली में शुभेंदु अधिकारी ने लिया किराए पर मकान

Kolkata Hindi News, संदेशखाली। पिछले तकरीबन दो महीने से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने वहां एक मकान किराए पर ले लिया है। खबर है कि चुनावी माहौल में शुभेंदु अधिकारी ने तीन महीने के लिए मकान किराए पर लिया है।

संदेशखाली के भाजपा नेता गंगाधर कयाल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने संदेशखाली में भाजपा को मजबूत करने के लिए मकान को किराए पर लिया है। नेता प्रतिपक्ष कुछ दिनों के लिए ही सही, पास में रहेंगे। संदेशखाली में शुभेंदु अधिकारी के मकान किराए पर लिए जाने के बाद यहां के महिलाओं में खुशी है।

संदेशखाली की महिलाओं ने कहा कि हमारा डर दूर हो जाएगा। यदि कुछ हो तो उन्हें सूचित किया जा सकेगा। यह सुनकर हम कुछ हद तक आश्वस्त हुए।तृणमूल के प्रभुत्व वाले संदेशखाली में पुकुरपाड़ा अभी भी वामपंथियों का गढ़ है। शुभेंदु अधिकारी उसी स्थान पर रहेंगे।

इस घर के किराए को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बादल दास के घर में एक सेवा केंद्र बनाया गया है। हमने किराये पर लिया है। यहां से हम संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुन सकेंगे और उन्हें कानूनी सहायता दे पाएंगे।

सूत्रों के अनुसार जिस व्यक्ति ने मकान किराए पर दिया है वह मूल तृणमूल नेता है। नेता प्रतिपक्ष को मकान किराये पर देने के बारे में उन्होंने कहा, ”थोड़ा डर लगता है लेकिन अब हमने डर पर विजय पा ली है। हमारी एक ही आवाज थी, पार्टी कोई भी करो, आंदोलन में सभी साथ रहो।”

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *