Tmcc1

धूपगुड़ी उपचुनाव में BJP को झटका, ममता बनर्जी ने कही ये बात

कोलकाता/धुपगुड़ी। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय की जीत पर ममता बनर्जी ने लोगों का धन्यवाद किया। ये सीट पहले बीजेपी के पास थी। टीएणसी चीफ ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मैं धूपगुड़ी  को लोगों का हमारे पर विश्वास जताने और हमारे पक्ष में वोट डालने के लिए धन्यवाद करती हूं। उत्तरी बंगाल के लोग हमारे साथ हैं। लोग विकास, समावेशिता और सशक्तिकरण की हमारी रणनीति पर भरोसा करते हैं। बंगाल ने अपना जनादेश दिखाया है। जल्द ही इंडिया भी अपनी प्राथमिकता दिखाएगा। जय बांग्ला! जय भारत!

धूपगुड़ी सीट पर पहले नंबर पर रहे टीएमसी के निर्मल चंद्र रॉय को 96 हजार 961 वोट मिले तो वहीं दूसरे नंबर पर रही बीजेपी की उम्मीदवार तापसी रॉय को 92 हजार 648 मत मिले। तीसरे नंबर पर सीपीआई(एम) के इश्वर चंद्र रॉय को 13 हजार 966 वोट मिले। टीएमसी की वरिष्ठ नेता ममता बनर्जी ने कहा कि हमने  जिला परिषद और पंचायत इलेक्शन भी जीता। धूपगुड़ी बीजेपी की सीट थी, लेकिन हमने जीती।

यह भी पढ़ें:  अमानवीय स्थिति की वजह से बंगाल में बढ़ रहे है संक्रमण के मामले : अधीर

ये ऐताहासिक चुनाव है। ऐसे में सभी लोगों को बधाई देती हूं। बता दें कि बीजेपी विधायक बिष्णु पद रे मौत के बाद धूपगुड़ी सीट खाली हुई थी। इसकी वजह से उपचुनाव कराए गए। इस उपचुनाव में 78 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  पंचायत कार्यालय में महिला प्रधान की पिटाई, वीडियो वायरल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nine =