शरण्या IV “व्हेयर स्पॉट्स स्पार्कल एंड कॉन्फिडेंस शाइन्स” में सम्मानित हुईं महिलाएं

Kolkata Hindi News, कोलकाता। शरण्या IV सुंदरता और सशक्तिकरण का एक शानदार कार्यक्रम रहा, जिसमें मशहूर हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम एक अविस्मरणीय क्षण का गवाह बना, जिसमें एनीबी एंटरटेनमेंट द्वारा शरण्या सीज़न IV में प्रेरक प्रसंग, रैंप वाक प्रदर्शन द्वारा महिलाओं के आत्मविश्वास को बल दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, श्री रियाज़ुल इस्लाम, काउंसलर, बांग्लादेश उप उच्चायोग, कलकत्ता, भारत और त्रिना साहा, एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, वीआईपी अतिथि, सुरेश शेठिया, इंद्रनील मुखर्जी, देबराज चक्रवर्ती, इमरान ज़ली की उपस्थिति सराहनीय रही। पायल मुखर्जी और विष्णु सुरेखा की उपस्थिति ने इस अवसर की शोभा बढ़ा दी।

शरण्या का नेतृत्व समर्पित क्यूरेटर, अनीता दत्ता, संस्थापक और सीईओ, सौमी दत्ता, क्रिएटिव डायरेक्टर, स्वागता पॉल, स्किल डेवलपमेंट निदेशक और अंकिता प्रमाणिक, डिजिटल मार्केटिंग प्रमुख द्वारा किया जाता है। शरण्या आशा और सशक्तिकरण की एक किरण के रूप में खड़ी है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है कि हर महिला अपना जीवन सम्मान की भावना के साथ जिए।

Sharanya IV Women Honored in “Where Spots Sparkle and Confidence Shines”

साथ ही हर महिला सम्मान और प्रतिष्ठा, शिक्षा और रोजगार के समान अवसर का समुचित लाभ प्राप्त कर सके और अपनी सामजिक स्थिति को सुधार सके। इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम के चौथे सीज़न को प्रसिद्ध व्यक्तियों की अद्वितीय यात्राओं और समाज में उनके योगदान को उजागर करने के रूप में भी जाना जायेगा। शरण्या सीज़न IV में कई प्रकार की गतिविधियां की गई जिनमें

विटिलिगो यूनाइट: विटिलिगो से पीड़ित व्यक्तियों को केंद्र में रखते हुए, शीर्ष मॉडलों के साथ रैंप वाक किया गया। यह शक्तिशाली प्रदर्शन इस बात पर जोर देता है कि सच्ची सुंदरता आंतरिक आत्मविश्वास, सामाजिक मानदंडों से परे और व्यक्तित्व को अपनाने से आती है।

नृत्य नाटिका: मनोरम नृत्य और नाटक के माध्यम से एक कैंसर से बचे व्यक्ति की मार्मिक कहानी को दर्शाने की कोशिश की गई, जो यह बताती है कि निराशा और विपरीत परिस्थितियों पर विजय कैसे हासिल की जाती है। कैंसर से जंग जीतने वालों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साहस और आत्मविश्वास को सम्मान दिया गया।

सशक्तिकरण के चैंपियन: महिला सशक्तिकरण और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुरुष और महिला अग्रदूतों की असाधारण उपलब्धियों को दिखाते हुए ये बताया गया कि कैसे उनलोगों ने अपने समर्पण और नेतृत्व के माध्यम से न्यायसंगत दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया है।

शरण्या – IV महज़ एक कार्यक्रम से कहीं अधिक एक समावेशी और न्यायसंगत समाज की दिशा में एक आंदोलन है, जिसका  उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि समाज के सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार किया जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *