शनि अस्त 2024 : अस्‍त ‘शनि’ बदलेंगे सभी राशि वालों का भाग्‍य, आपके लिए शुभ या अशुभ जाने

वाराणसी। कुंभ राशि में शनि अस्‍त हो गए हैं। इसी के साथ धनु राशि की साढ़े साती समाप्त हो गई है और मीन राशि की साढ़े साती आरंभ हो गई है। बाकी राशियों पर भी शनि अस्‍त होकर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। ज्योतिष में शनि को व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल देने वाला माना गया है। यही वजह है कि शनि देव को लेकर लोगों के मन में डर का भाव रहता है। क्‍योंकि शनि शुभ फल दे तो भिखारी को राजा बना देते हैं और यदि अशुभ फल दे तो राजा को भिखारी बना देते है। 11 फरवरी 2024 को शनि स्वराशि कुंभ में अस्त हो गए हैं। शनि का स्वराशि में अस्त होना निश्चित रुप से सभी राशियों को प्रभावित करेगा। जानिये शनि अस्‍त का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।

शनि अस्‍त का सभी राशियों पर प्रभाव :-

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए शनि दसवें और ग्यारहवें घर का स्वामी है और आपके ग्यारहवें घर में ही अस्त होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरुप आपको धन प्राप्ति में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में मिश्रित परिणाम मिलने के योग बनेगें। जीवनसाथी से संबंधों के बीच में अहंकार को ना आने दें। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, कुछ पैरों में दर्द की शिकायत और मानसिक तनाव रह सकता है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि नौवें और दसवें घर का स्वामी है और दसवें घर में अस्त हो जाएगा। इसके फलस्वरुप आपको नौकरी में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको नौकरी बदलनी भी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है अतः किसी भी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़ें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि आठवें और नौवें घर का स्वामी है और नौवें घर में अस्त होने जा रहा है। आपकी कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। विदेशी स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी और सफलताएं मिलेंगीं। आर्थिक रुप से समय अच्छा रहने वाला है। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों के लिए शनि सातवें और आठवें घर के स्वामी हैं एवं आठवें घर में ही अस्त होने वाले हैं। आपके लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति तथा प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए शनि छठे और सातवें घर का स्वामी माना गया है और सातवें घर में अस्त होने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबी दूरी की यात्राएं होंगीं और यह यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगीं। नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनेंगें। सिर दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए शनि पांचवें और छठे घर के स्वामी हैं और छठे घर में अस्त होने जा रहे हैं। व्यवसाय में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त करने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में आपको अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में मुनाफा कमाने में कठिनाईयाँ आएंगीं अतः आपको धैर्य से कार्य करना चाहिए। रिश्तों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है, सामंजस्य बनाने का प्रयास करें।

तुला राशि : तुला राशि के लिए शनि चौथे और पांचवें घर का स्वामी है और पांचवें घर में अस्त होने जा रहा है। इसके चलते आपको संतान पक्ष की ओर से तनाव होने की संभावना है। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में मनचाही सफलता ना मिलने पर कुछ निराशा महसूस करेंगें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। जोडों में दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि तीसरे और चौथे घर का स्वामी है एवं चौथे घर में अस्त होने जा रहा है। माता के स्वास्थ्य को लेकर तनावग्रस्त रहेंगें। जीवन में सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। नौकरी में दबाव बढ़ेगा जिससे आप तनाव में रहेंगें। व्यापार में मुनाफा कमाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ ईमानदारी की कमी के चलते संबंधों में कटुता आएगी। पीठ दर्द और नींद की समस्या रह सकती है।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे तथा तीसरे घर का स्वामी है और तीसरे घर में अस्त होने जा रहा है। इस कारण आपके आराम और दृढ़ संकल्प में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके साथियों के साथ आपके सामंजस्य में कमी आएगी, जिसकी वजह से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को उन्नति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ को बढ़ाएं। दांतों की समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि : मकर राशि के लिए शनि पहले और दूसरे घर का स्वामी है एवं दूसरे घर में अस्त होने जा रहा है। इसके फलस्वरुप आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी के चलते आपके अंदर एक असुरक्षा की भावना आएगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यवसाय में मिश्रित परिणाम मिलेंगें, जिस वजह से आपको संतुष्टि नहीं मिलेगी। जीवनसाथी से विवाद होने की स्थिति बन सकती है अतः संयम से काम लें। आँखों में जलन, दांत में दर्द तथा पेट से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि पहले और बारहवें घर का स्वामी है तथा यह आपके लग्न में ही अस्त होने जा रहा है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपको आँखों में किसी प्रकार का संक्रमण होने की संभावना है। करियर तथा व्यवसाय में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक नहीं है, यात्रा के दौरान धन हानि की संभावना है। नींद नहीं आने की वजह से मानसिक तनाव अनुभव कर सकते हैं। अहंकार से बचकर रहें,यह रिश्तों में दूरी पैदा कर देगा।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए शनि ग्यारहवें और बारहवें घर का स्वामी है। आपके बारहवें घर में अस्त हो रहा है। इसके चलते आपको लाभ कम होगा और आपके आराम के स्तर मे कमी आएगी। चिड़चिड़ापन रहेगा, धैर्य में कमी आएगी। अचानक से धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पैरों में कष्ट हो सकता है।

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *