Shahjahan Sheikh was seen avoiding giving statement in front of the media.

मीडिया के समक्ष बयान देने से बचते नजर आएं शाहजहां शेख

Kolkata Hindi News, कोलकाता। संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपित तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख को आज जोका ईएसआई अस्पताल में बीस मिनट तक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जाँच के बाद उसे यहां से सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया।

इस बीच शाहजहां शेख ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। बार-बार पूछने पर भी उन्होंने मुंह नहीं खोला। बताया जा रहा है कि शाहजहां शेख काफी सतर्क हो गये है  क्योंकि रविवार को उन्होंने कहा था कि उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है।

बता दें कि इसके पहले उन्होंने बयान दिया था कि भाजपा के लोगों ने उसके खिलाफ साजिश की है। शाहजहां से जब पूछा गया कि पार्टी उसके पक्ष में नहीं है तो उसने दृढ़ विश्वास के साथ कहा कि चाहे कोई हो या न हो, उसके साथ अल्लाह है।

मीडिया से किसी व्यक्ति या किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा था कि आप समझ सकते हैं कि इस साजिश के पीछे कौन है। शाहजहां फिलहाल ईडी की हिरासत में है। उसे साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  दिलीप घोष ने चिरपरिचित लय में शुरू किया चुनाव प्रचार

इस बीच ईडी की टीम को इस मामले में एक सफेद डायरी का पता चला है। आरोप है कि उसमें शाहजहां ने अपने काले धन और उससे संबंधित लेनदेन का हिसाब लिख रखा था, उस बारे में ईडी की टीम ने उससे पूछताछ की है।

शाहजहां का नाम सबसे पहले राशन भ्रष्टाचार मामले में आया था। सूत्रों की मानें तो शाहजहां विभिन्न अवैध लेनदेन का हिसाब डायरी में लिखता था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, बोले- 'मुझे और मेरे करीबी लोगों को निशाना बना रहा STF-CID'
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कोलकाता होटल हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, CM ममता ने बताया आग लगने का कारण
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − six =