झारखंड के पलामू में दो समुदायों में झड़प से कई लोग घायल

रांची। पलामू ज़िला के पांकी ब्लॉक में महाशिवरात्रि की पूजा को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई है। इसमें स्थानीय एसडीपीओ के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पथराव के कारण दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोगों को चोट आई है।

मामला पांकी ब्लॉक के मस्जिद चौराहे का है। वहाँ से 800 मीटर की दूरी पर ‘राहेवीर पहाड़ी’ मंदिर है। यहाँ 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का मेला लगना था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मेला में जाने के लिए बहुसंख्यक पक्ष की ओर से मस्जिद कैम्पस के बाहर तोरणद्वार लगाया जा रहा था।

स्थानीय युवक आफताब आलम का कहना है कि इस द्वार को लेकर मंगलवार रात आठ बजे स्थानीय थानेदार को सूचना दी गई थी। स्थानीय थानेदार रात आठ बजे घटनास्थल पर आए थे। आफताब का कहना है कि उन्होंने हिंदू पक्ष से कहा कि यह द्वारा पहली बार लग रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *