छत्रपति संभाजीनगर में दर्जी की दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत

त्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में बुधवार तड़के दर्जी की एक दुकान में आग लगने के कारण दो बच्चों समेत सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छावनी क्षेत्र के दाना बाजार स्थित दुकान में तड़के करीब चार बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि दर्जी की दुकान अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ एक इमारत के भूतल पर स्थित थी जबकि ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे। पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने संवाददाताओं से कहा, ”दुकान में तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई।

पुलिस को घटना की जानकारी सुबह सवा चार बजे मिली। आग लगने के बाद उसका धुआं पहली मंजिल में पहुंच गया, जहां दुकान के ऊपर एक परिवार रहता था। दम घुटने से सात लोगों की मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण जांच के बाद पता चल सकेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *