राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर होगी संगोष्ठी

उज्जैन । राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा प्रतिवर्षानुसार महाराष्ट्र के स्वराज्य निर्माता शिवाजी महाराज की जयंती पर आभासी संगोष्ठी रविवार 20 फरवरी को सायं 5 बजे होगी। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अशोक कुमार जाधव पूणे, विशिष्ट अतिथि डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा (अध्यक्ष कला संकाय विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन), कविता राजपूत (समाजसेवी मुंबई), डॉ. प्रभु चौधरी (राष्ट्रीय महासचिव), डॉ. अनसूया अग्रवाल (राष्ट्रीय संयोजक), डॉ. दीपिका सुतोदिया (राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष), डॉ. सुरेखा मंत्री (राष्ट्रीय महासचिव महिला) रहेंगे।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. संजीवनी पाटिल रहेंगे एवं विशेष आमंत्रित वक्ता डॉ. रजिया शेख (महासचिव इकाई महिला), डॉ. अरूणा शुक्ल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला) रहेंगे। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति डॉ. कुसुमसिंह (राष्ट्रीय सचिव दिल्ली) देगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. शहाबुद्दीन शेख करेंगे। स्वागताध्यक्ष डॉ. भरत शेणकर (प्रदेशाध्यक्ष), आयोजक सविता इंगले (प्रदेशाध्यक्ष महिला), संयोजक डॉ. रश्मि चौबे एवं मंच संचालक डॉ. मुक्ता कौशिक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *