कच्चा मकान गिरने से एक की मौत, एक घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शुक्रवार देर रात एक कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है तथा उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। घर गिरने के बाद घायल होने के कारण दंपति को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया था जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान डायमंड हार्बर निगम के वार्ड नंबर पांच निवासी जयंत दास के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में जयंत की पत्नी आशा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको डायमंड हार्बर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना देर रात तब हुई जब वे अपने घर में सो रहे थे। कच्चे मकान की छत तथा दीवार भर भराकर दोनों के उपर गिर गयी, जिससे मौके पर जयंत ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *