Nia Sharma

निया शर्मा के पैंट पहनने का स्टाइल देख ट्रोलर्स को आई मोगली की याद

मुंबई। पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने काम की वजह से जितनी जानी जाती है उससे कही ज्यादा वो अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। निया टीवी की वो डेयरिंग एक्ट्रेस हैं जो अक्सर अपने छोटे कपड़ों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। एक बार फिर निया के कपड़े उनके लिए मुसीबत बन गए हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसा पहना है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लताड़ लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।

उनका ड्रेसिंग सेंस देख अब फैंस का भी माथा सनक गया है। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर निया का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो पैपराजी के लिए पोज देती हुई नज़र आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया है। उन्होंने क्रॉप जैकेट पहनी है जिमे वो अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Niaइसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट्स को कुछ इस तरह से स्टाइल किया है जिसे देखकर लोगों की भी आंखे खुली रह गईं। बता दें, निया के अंडर गारमेंट्स ऊपर हैं और पैंट्स नीचे। इतना ही नहीं उन्हें एक बार तो जानबूझकर अपनी पैंट्स को नीचे खींचते हुए भी देखा गया, जिसके बाद सभी लोग अब उनपर भड़क गए हैं।

 ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *