वृश्चिक राशि : वार्षिक राशिफल 2024 जानिए कैसा रहेगा ये नया वर्ष आपका?

वृश्चिक राशि वालों का वार्षिक राशिफल 2024

वाराणसी। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष खुशियों से भरा हो सकता है। इस साल आप कोई नया मकान या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। गुरु के षष्ठम भाव में गोचर करने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, चौथे भाव से शनिदेव के गोचर के कारण आपको पारिवारिक व मानसिक शांति को बनाए रखने में सफलता मिलेगी 1 मई 2024 के बाद आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसला लेने की आवश्यकता है। पंचम भाव में स्थित राहु होने के कारण आप अपने विरोधियों को सफल नहीं होने देने में कामयाब होंगे।

इस समय केतु ग्रह का गोचर शुभ रहेगा। आर्थिक लाभदायक स्थिति बनाएगा। कुछ लोगों को पैर में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, नींद ना आना की समस्या भी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको उच्च पद प्रदान हो सकता है, आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार करने वालों को भी अपने व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। इस साल आपके प्रेम और व्यवहारिक जीवन में खुशियां व प्रेम की बौछार होने का योग है, इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय : महामृत्युंजय मंत्र जाप शनिदेव मंत्र जाप करे और ब्राह्मण से कराये।

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *