E78c6665 3ff6 4a2a 9ddb 25c4452922ee

कहता है श्याम कुमार राई ‘सलुवावाला’ – शब्दों का शुक्रगुजार हूं मैं

।।शब्दों का शुक्रगुजार हूं मैं।।

कभी कभी
मुझे ये खयाल
आता है
कि…
किंचित ही सही
शब्दों को सजाने का
गर कौशल न आता
तो क्या होता!

मेरा ये जीवन…..
मानो होता कोई बंजर
जमीन का टुकड़ा
जहां न पैदा होता
अन्न का एक दाना
न ही
जंगली फूल ही खिलते हैं…..

नीरस होता
जीवन
जैसे तपता रेगिस्तान
दूर दूर तक पसरी खामोशी
मीलों सन्नाटा…..

या फिर
दो-चार ठूंठ लिए
बियाबान में
अकेला खड़ा
कोई सूखा पेड़
मगर…
शब्दों ने
भर दिये
मेरे जीवन में
इंद्रधनुषीय रंग

इस तरह
मेरे जीवन को
अर्थपूर्ण दिशा देने में
शब्दों की भूमिका
का शुक्रगुजार हूं मैं…..।

Shyam saluawala
श्याम कुमार राई ‘सलुवावाला’
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  ‘रचनाकार’ द्वारा युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया जोश, लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर चर्चा
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कौशल और तकनीक जबरदस्त है : पीवी सिंधु
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *