C69017cb d152 4de0 9bec b03dbc79069e

पर्यावरण, स्वास्थ्य, ईंधन बचाइए, अपने साथ साइकिल को दोस्त बनाइए : डॉ. रश्मि शुक्ला

प्रयागराज । स्वास्थ्य दिवस पर आज गुरूवार को प्रयागराज में साइकिल रैली का आयोजन हुआ जिसे सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉ. रश्मि शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण करना है और साइकिल से चलना है। हम स्कूल, कार्यालय, बाजार सब जगह साइकिल का प्रयोग करें। इससे हमें स्वास्थ्य लाभ होगा, पर्यावरण संरक्षण होगा और ईंधन की भी बचत होगी। कार्यक्रम में कई संस्थाओं के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिसमें अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्ष रंजना गुलाटी ने कहा कि हमें तथा बच्चे, जवान, वृद्ध सभी को साइकिल का उपयोग करना चाहिए।

कवित्री डॉ. वंदना ने संबोधित करते हुए कहा हमारी प्रकृति का पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा और हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साइकिल से धन की भी बचत होगी और भी कई लाभ साइकिल के द्वारा मिलते हैं। साइकिल के कई लाभ हैं यह हम सब लोग अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए हम सभी को साइकिल का उपयोग करना चाहिए। वात्सल्य की डायरेक्टर डॉ. कृतिका अग्रवाल ने रैली का आयोजन किया और सबको स्वदेशी मट्ठा भी पिलाया। रोट्ररी इलाहाबाद के कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  केशपुर : आनंदपुर संतोष कुमारी बालिका विद्यालय के स्वर्ण जयंती उत्सव में नजर आई कला व संस्कृति की झलकियां

जिनका रैली में पूर्णत: सहयोग रहा। मोदी फॉर पीएम मिशन 2024 और नेहरू ग्राम भारती पूरा छात्र आदि संस्था उपस्थित रही। यह रैली पत्थर गिरजाघर से सिविल लाइन के सुभाष चौराहे तक गई और पुनः गिरजाघर में आकर समाप्त हुई।वात्सल्य हॉस्पिटल, वात्सल्य स्कुल के छात्र छात्राओं ने जागरुकता स्लोगन लेकर चले। जिसमें लिखा था साइकिल चलाइए स्वस्थ रहिए, साइकिल चलाएं मोटापा घटाएं, पर्यावरण बचाइए साइकिल पर चलिए, इंधन बचाइए साइकिल चलाइए। सीऐ सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगद शुक्ला, रत्ना आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *