सारथी फाउंडेशन ने 50 छात्र छात्राओं को स्कूल बैग समेत सहायक पाठ्य सामग्री प्रदान किया

हावड़ा। उठो जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। स्वामी विवेकानंद जी की इसी वाणी को आत्मसात करते हुए सारथी फाउंडेशन लगातार असहाय लोगों की सेवा करता आ रहा है। इसी कड़ी में संस्था के वरिष्ठ सदस्य अमरजीत सिंह द्वारा अपने स्वर्गीय पिता गुरुदेव सिंह जी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर सारथी फाउंडेशन के माध्यम से शुक्रवार 12 जनवरी 2024 बादामी देवी शिशु कल्याण केंद्र हावड़ा में 30 छात्रों को स्कूल बैग, कॉपी, कलम और बिस्किट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में पूनम गुप्ता, संजना गुप्ता, ऋषि राज गुप्ता और राज कुमार गुप्त उपस्थित थे।

रविवार 14 जनवरी 2024 को दूसरे चरण में भी संस्था में उपस्थित 20 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग समेत सहायक पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। आज के इस कार्यक्रम में पंकज प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, दीपक साहा, रेखा साहा, तुहीना गुप्ता, मधु गुप्ता, लता गुप्ता तथा राज कुमार गुप्त उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हिंदी न्यूज – सारथी फाउंडेशन का मीडिया पार्टनर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *