संतोष पाठक ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भरी हुंकार

Kolkata Hindi News : पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पार्षद संतोष पाठक ने अपने वार्ड के ओल्ड चीना बाजार तिराहे से आरबीआई प्रकरण पर बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस को दोषी करार दिया है। अपने संबोधन में संतोष पाठक ने तृणमूल कांग्रेस को भ्रष्टाचार की मशीन कहते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपने काले धन को विभिन्न माध्यम से सफेद कर रही है।

संतोष पाठक ने यह भी कहा कि यह बंगाल का दुर्भाग्य है कि यहां एक महिला मुख्यमंत्री है और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरेंगे और पीडितों को न्याय दिलायेंगे।

मंच पर कांग्रेस नेता अमिताभ चक्रवर्ती, शमीम अख्तर, अजहर मल्लिक, उत्तम सोनकर, शिवराज बाल्मिकी, शम्मी तिवारी, सुनील चौबे, सुभाष सिंह, कालीनाथ सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *