जबलपुर । साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा जबलपुर, मध्यप्रदेश में होटल दत्त रेजीडेंसी में शनिवार को आयोजित महाकाव्यमेध सम्मान समारोह में 15 रचनाकारों को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका छाया सक्सेना ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित को जानकारी दी कि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह के कर कमलों से मनोज कुमार पुरोहित को मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान की गई।

रचनाकारों को उनकी सुदीर्घ साहित्य सेवा, सारस्वत साधना, सामाजिक, साहित्यिक एवं कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों, शोधकार्य तथा राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठा के आधर पर साहित्य संगम संस्थान की अकादमिक पारिषद की अनुशंसा पर साहित्यिक योगदान हेतु विधा वाचस्पति मानद उपाधि प्रदान की गई।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here