कोलकाता में भगवा का जन सैलाब, ब्रिगेड मैदान में लाखों लोगों ने किया गीता का पाठ

Kolkata Hindi News, कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में गीता जयंती के दूसरे दिन रविवार को एक लाख से अधिक लोगों ने गीता का पाठ किया। इस दौरान द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के साथ हजारों साधु-संत भी मौजूद रहे। कवि नजरुल के लिखे हुए गीत- “हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ” के गायन के बाद मैदान में मौजूद करीब 70 हजार महिलाओं ने शंख ध्वनि की और करीब 60 हजार लोगों ने साथ मिलकर गीत गाए। इसके बाद गीता पाठ की शुरुआत हुई।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मैदान में मौजूद लोगों ने बताया कि कोलकाता में इस तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला जब भगवाधारी हजारों लोग एक साथ बैठे हों और गीता पाठ कर रहे हों। महिलाएं साड़ी पहन कर आई थीं, जबकि अधिकांश पुरुष धोती-कुर्ता के पारंपरिक परिधान में मैदान में गीता पाठ कर रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *