सारथी फाउंडेशन का असहाय बुजुर्गों के बीच दैनिक जरूरत की चीजों का वितरण संपन्न

हावड़ा। उठो जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। स्वामी विवेकानंद जी की इसी वाणी को आत्मसात करते हुए सारथी फाउंडेशन लगातार असहाय लोगों की सेवा करता आ रहा है। आज इसी कड़ी में संस्था के वरिष्ठ सदस्य इटली निवासी अमरजीत सिंह द्वारा अपने स्वर्गीय पिताजी सरदार गुरुदेव सिंह जी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर सारथी फाउंडेशन के माध्यम से संस्था कार्यालय में शाम को 24 असहाय बुजुर्गों, महिला एवं पुरुषों को दैनिक जरूरत की सामग्री प्रदान करवाने की व्यवस्था की गई थी। इस छोटी सी भेंट को पाकर उपस्थित बुजुर्ग कुछ देर के लिए ही सही काफी खुश नजर आए।

इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से अरुण गुप्ता, पूनम गुप्ता, रेखा साहा, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, संजना गुप्ता, अभय गुप्ता, देवांश गुप्ता और राज कुमार गुप्त का सक्रिय योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि संस्था अपने सदस्यों के माध्यम से उनके परिवार के लोगों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ पर अथवा अपनो के पुण्यतिथि पर अनाथालय में रह रहे बच्चों, झुग्गी/बस्ती में रह रहे बच्चों, वृद्धआश्रम में रह रहे बुजुर्गों, गरीबों, भिक्षुओं के बीच खाना-पानी देना, रोजमर्रा की चीजों का उपहार, पाठ्य सामग्री, बच्चों को पसंदीदा चॉकलेट, मिठाई वगैरह देने का कार्य कर रही है। वर्ष 2022-23 में संस्था का यह 13वां सेवा कार्य था।

संस्था के सदस्य अरुण गुप्ता ने बताया कि संस्था में और भी नए सेवाभावी सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए, जिससे की सभी लोगों के सहयोग से ऐसे ही कार्यक्रम जरूरतमंदो के बीच लगातार आयोजित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि सारथी फाउंडेशन की मीडिया पार्टनर कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम kolkatahindinews.com है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *