ज़िम्बाब्वे के ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक की मौत की अफवाह उड़ी

वेब डेस्क, कोलकाता। ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक की मौत की अफ़वाह उड़ी है। पहले ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने दावा किया कि हीथ स्ट्रीक का निधन हो चुका है लेकिन अब उन्होंने कहा है कि हीथ स्ट्रीक ज़िंदा हैं और उनकी मौत को लेकर अफ़वाह उड़ायी गई। उन्होंने कहा- “मैं कंफर्म कर रहा हूं कि हीथ स्ट्रीक की मौत को लेकर अफ़वाह उड़ाई गयी। मैंने उनसे बात की है और वो ज़िंदा हैं।”

इससे पहले रॉयटर्स के मुताबिक़ हेनरी ओलंगा ने ही हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर ट्वीट की थी। वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित हैं। स्ट्रीक ने ज़िम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। स्ट्रीक को कोलन और लिवर कैंसर है और उनका इलाज साउथ अफ़्रीका में चल रहा है।

कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनकी मौत की खबर को लेकर प्रतिक्रिया दे दी थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने स्ट्रीक के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा था- “हीथ स्ट्रीक के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं। वह बहुत प्रतिस्पर्धी थे और ज़िम्बाब्वे के अब तक के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *