मुख्यमंत्री के गंगासागर दौरे के कार्यक्रम में फेरबदल

Kolkata Hindi News, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आगामी तीन जनवरी को होने वाले गंगासागर मेला दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह सात जनवरी को मेले में जाएंगी। यह पहली बार है कि ममता गंगासागर मेला चलने के दौरान वहां मौजूद रहेंगी। प्रशासन सूत्रों के अनुसार, पिछले शुक्रवार को रूटीन चेकअप के दौरान डॉक्टरों को ममता बनर्जी के कंधे की सर्जरी करनी पड़ी थी।

वहीं सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने स्वाभाविक तौर पर मुख्यमंत्री को कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। इसी वजह से गंगासागर के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले यह तय था कि मुख्यमंत्री मेले की तैयारी का जायजा लेने तीन जनवरी की सुबह वहां जाने वाली थी। वह डुमुरजला स्टेडियम से हेलीकॉप्टर से सागरद्वीप जाने वाली थीं।

मुख्यमंत्री को पांच जनवरी तक वहां रहने का कार्यक्रम था। इसके आलावा मुख्यमंत्री को जयनगर में एक प्रशासनिक बैठक कर कोलकाता लौटना था। लेकिन परिवर्तित कार्यक्रम के मुताबिक ममता अगले रविवार सात जनवरी को गंगासागर जा रही हैं और नौ जनवरी को वापस लौट रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *