IMG 20210103 WA0026

रक्तदान कर किया दिवंगत सभासद को याद

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : खड़गपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे दिवंगत सभासद मधु घोष की स्मृति में रविवार को शहर के इंदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में कुल 15 यूनिट रक्तदान हुआ । इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में टाउन कांग्रेस अध्यक्ष अमल दास , पूर्व सभासद मधु कामी, दिवंगत घोष की धर्मपत्नी व पूर्व सभासद अपर्णा घोष तथा समाजसेवी अमिताभ दासगुप्ता प्रमुख रहे। शिविर में संग्रहीत रक्त खड़गपुर स्टेट जनरल हास्पिटल के ब्लड बैंक को दिया गया।

स्वर्गीय मधु घोष को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बेशक वे एक राजनैतिक दल से जुड़े थे , लेकिन जनता के कार्य में वे कभी अपना – पराया नहीं देखते थे । नेता से ज्यादा वे समाजसेवी थे। उन्हें अक्सर सामाजिक गतिविधियों में शामिल देखा जाता था । वे रक्तदान शिविरों में भी बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेते थे । उन्हें श्रद्धांजलि के लिए रक्तदान के आयोजन से बढ़ कर कुछ और नहीं हो सकता था ।

यह भी पढ़ें:  दीप महिला समिति ने बांटे तिरपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *