Rashmika Mandanna2

सोशल मीडिया ट्रोलर्स को रश्मिका मंदाना ने दिया करारा जवाब

मुम्बई। एनिमल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन कुछ बातों को लेकर यह कठघर में भी है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के किरदार ‘गीतांजलि’ पर उंगली उठाई जा रही है। अब रश्मिका ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। रश्मिका ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रश्मिका ने ट्वीट किया- “अगर मैं एनिमल के गीतांजलि के किरदार को एक लाइन में बताऊं तो वो ऐसी ताकत है जो अपने पूरे परिवार को जोड़कर रखती है। वो बहुत रियल, साफ और काफी मजबूत है। इस किरदार को निभाते वक्त मैंने डायरेक्टर से कई बार गीतांजलि के एक्शन को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि गीतांजलि और रणविजय का रिश्ता ऐसा ही है।

वॉयलेंस से भरी जिंदगी में गीतांजलि पीस लेकर आती है। वो ऐसा पत्थर है जिसे कोई भी तूफान हिला नहीं सकता है। उसके लिए उसका पति, बच्चे और फैमिली सबसे ज्यादा जरूरी है। वो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती है। मेरी नजर में वो बहुत खूबसूरत किरदार है। वो हर वक्त अपने परिवार के लिए खड़ी रहती है।”

यह भी पढ़ें:  दुबई के क्लब में पूजा हेगड़े की हुई बहस, फिर एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *