दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच की वार्षिक बैठक संपन्न

दुर्गापुर। आज 10 दिसम्बर 2023 रविवार के दिन दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच की वार्षिक बैठक मंच के कार्यालय 16/1, अकबर रोड, दुर्गापुर में संपन्न हुआ। संस्था के महासचिव धर्मेंद्र यादव ने वर्ष 2022-23 का अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सदस्यों ने तालियां बजाकर अनुमोदन किया। उप कोषाध्यक्ष श्याम कुमार मंडल ने 2022-23 का आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। इसे भी सदस्यों ने कुछ सामान्य जानकारी लेने के बाद अनुमोदन किया।

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा आयोजित पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय युवा सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता 2023 में कहानी विधा में 10 और कविता विधा में 36 प्रविष्टियां कुल 46 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थी। इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन, कवयित्री डॉ. ममता बनर्जी ‘मंजरी’- धनबाद, कथाकार सृंजय- आसनसोल, कवयित्री रूणा रश्मि दीप्त’- दुर्गापुर नें किया। मुल्यांकन के आधार पर कहानी विधा में प्रथम- रिया कुमारी यादव -कुल्टी, द्वितीय- विदिप्ता दास -बैरकपुर, तृतीय- सुषमा कुमारी -हावड़ा, प्रोत्साहन- अगम मुरारी -चित्तरंजन, रंभा राय -काली पहाड़ी, कविता विधा में प्रथम- आशुतोष कुमार राउत -कोलकाता, द्वितीय- अभिषेक पांडेय -हावड़ा, तृतीय- श्रद्धा गुप्ता केशरी -हुगली, प्रोत्साहन- मुकुंद शर्मा -हावड़ा, भारती मंडल -कोलकाता, आकाश कुमार साह -जलपाईगुड़ी।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 7 जनवरी 2024 को हिंदी चेतना दौड़ आयोजन का निर्णय लिया गया। यह दौड़ सुबह 7:30 बजे से भिरिंगी मोड़ से आरंभ होकर राम मोहन एवेन्यू स्थित राजेंद्र भवन में संपन्न होगा। इसी दिन राजेंद्र भवन में मंच का वार्षिक सम्मेलन लेखन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच की वार्षिक पत्रिका समन्वय 2023 का विमोचन भी होगा। अप्रैल 2024 से कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार तृतीय भाषा के रूप में हिंदी, बांग्ला और संस्कृत का निःशुल्क शिक्षण मंच के कार्यालय में दिया जाएगा। 2024 और 25 के लिए नई कार्य समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष शिव सागर उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव ओझा, उपाध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, अजय कुमार प्रसाद और शंकर प्रसाद गुप्ता का चयन किया गया।

महासचिव धर्मेंद्र यादव और संयुक्त सचिव डॉ. प्रदीप कुमार यादव तथा श्वेता देब, सहायक सचिव बलराम चौधरी, संतोष कुमार शर्मा, राजू सिंह, दिनेश कुमार राम कोषाध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्रा सह कोषाध्यक्ष श्याम कुमार मंडल परामर्श दात्री समिति डॉ. श्री कृष्णा राय, महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, डॉ. परमानंद यादव, सुभाष चंद्र मिश्रा, राम सेवक साह, दिनेश चंद्र द्विवेदी, संजय कुमार मिश्रा और विश्वजीत मजूमदार, संगठन सचिव धृति बनर्जी जालान, सत्येंद्र तिवारी, लालबाबू प्रसाद, सुशील शर्मा, डॉ. राहुल देव पांडे, और कार्य समिति में भोला भगत, शंकर राय, अनिल कुमार पांडे, विनोद कुमार सिन्हा, राकेश ओझा, चंद्रबली सिंह, जयप्रकाश झा और पवन चौधरी निर्वाचित किए गए। सभा के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ओझा ने अपना अध्यक्षीय संबोधन और उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। दोपहर के भोजनोंपरांत बैठक संपन्न हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *