जलपाईगुड़ी में विरल प्रजाति का कछुआ बरामद

लपाईगुड़ी। जिले के राजगंज ब्लॉक अंतर्गत भोलापाड़ा स्थित एक घर से विरल प्रजाति का कछुआ बरामद किया गया है। जिसे घर के मालिक शाहीनशा आलम ने बेलाकोबा वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। शाहीनशा आलम ने बताया कि रात करीब एक बजे वह घर लौट रहा था। उसी समय घर में प्रवेश करते समय गेट के सामने एक कछुआ दिखाई दिया। फिर उसने कछुए को बरामद कर घर पर रख दिया।

जिसके बाद सुबह होते ही बेलाकोबा रेंज को सूचना इसकी दी। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी उनके घर पहुंचे और कछुए को अपने कब्जे में लिया। वन दफ्तर के तरफ से बताया कि बरामद कछुआ विरल प्रजाति का है। जिसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

हुगली में भाजपा कार्यालय का ताला टूटा

हुगली जिले के दादपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताला तोड़ कर कार्यालय में प्रवेश किया। दादपुर थाना इलाके के महेश्वरपूर में स्थित भाजपा कार्यालय का ताला भाजपा महिला नेता प्रियंका टिबरेवाल की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओ ने तोड़ा और प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 विधानसभा चुनाव के बाद किसी ने कार्यालय में ताला लगा दिया था। भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाया था। तृणमूल ने आरोप का खण्डन किया था। रविवार को प्रियंका के उपस्थिति में गैस कटर से ताला काटा गया। इस दिन प्रियंका ने कार्यालय के सामने जनसभा को सम्बोधित किया और तृणमूल कांग्रेस पर जमके निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *