दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर निकाली गई रैली

कोलकता। आज 28 दिसंबर को देशभर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में आज दक्षिण कलकत्ता जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक जुलूस का आयोजन किया गया। दक्षिण कोलकाता कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, आशुतोष चटर्जी समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस रैली में मौजूद थे। आपको बता दें कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और इसकी स्थापना आजादी के पहले की गई थी।

इस 138 वर्ष पुरानी पार्टी के नेतृत्व में ही महत्वपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन चलाया था। बंगाल का विभाजन, होमरूल खिलाफत आंदोलन, रावल्ट आंदोलन, असहयोग आंदोलन, दांडी अभियान, नमक सत्याग्रह, ब्रिटिश भारत छोड़ो आंदोलन, करेंगे या मरेंगे, इतिहास की स्मृति आज इस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। आज स्थापना दिवस पर कांग्रेस के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन में शहीद हुए वीरों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गयी।

संविधान पढ़कर मनाया गया राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस

जलपाईगुड़ी। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस है। राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस सानुपारा में सुबह 6 बजे संविधान पढ़कर और महिलाओं की पैदल चलने की प्रतियोगिता के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति और उत्साह व्यापक रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर खारिया क्षेत्र के राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सत्यब्रत चक्रवर्ती और कांग्रेस नेता अंजना मल्लिक उपस्थित थे। जबकि सानुपारा राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से गौतम लामा, शिप्रा रॉय, माह महबुल, दीपायन रॉय, शिबानी नाहा, अत्सी सरकार, मैना दास और अन्य उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के अंत में क्षेत्र की वरिष्ठ नागरिक तरू घोष द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहराया गया, पूर्व सैन्य अधिकारी गौतम लामा ने केक काटा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यव्रत चक्रवर्ती एवं पंचायत सदस्य गणेश घोष इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *