Vlcsnap 2023 04 12 19h48m36s25

भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने के खिलाफ विरोध रैली

कूचबिहार। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने को लेकर भाजपा की ओर से विरोध रैली निकाली गयी। विरोध रैली के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुफानगंज महकमा शासक कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने 5 मार्च को तुफानगंज ब्लॉक नंबर 1 धलपल नंबर 1 ग्राम पंचायत के नदी भांगती क्षेत्र के बूथ नंबर 9/214 पर दुआरे सरकार कैंप में आम लोगों के उत्पीड़न की शिकायत करते हुए स्थानीय लोगों ने कैंप बंद करवा दिया था। सूचना मिलने पर तूफानगंज पुलिस व तूफानगंज 1 ब्लॉक के बीडीओ मौके पर पहुंचे।

बाद में उनकी मौजूदगी में दोबारा दुआरे सरकार कैंप खोल दिया गया। भाजपा का दावा है कि इस घटना के बाद इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे आरोप में फंसाने के अलावा पुलिस रात के अंधेरे में इलाके के घरों में घुसकर टॉर्चर कर रही है। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थक भाजपा के पार्टी कार्यालय से विरोध रैली निकालकर तुफानगंज महकमा शासक के कार्यालय के सामने राज्य सड़क को जाम कर दिया। इसके अलावा तूफानगंज महकमा शासक को भी ज्ञापन दिया गया।

अगले कुछ दिनों में कूचबिहार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना, ठंडे पेय के सेवन का डॉक्टरों ने दी सलाह

कूचबिहार। बीते सोमवार से कूचबिहार में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कूचबिहार में आज सुबह से ही तेज धूप से राहगीरों की हालत खराब है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। 15 अप्रैल तक तापमान में 2.3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। इससे अगले कुछ दिनों में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी शुष्क वायु स्थितियों से यह गर्मी अधिक असुविधाजनक हो जाती है। इससे बीमारियां बढ़ने व डिहाईड्रेशन की समस्या होने की संभावना है। डॉक्टरों की सलाह माने तो इस गर्मी से बचने के लिए गन्ने का रस पिएं या ठंडे पेय का सेवन करें। सड़क पर चलते हुए राहगीरों को पेड़ की छांव में शरण लेते देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *