Firhad

ममता के बेहद खास मंत्री फिरहाद की मुश्किलें बढ़ीं, नगर निगम नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के बाद अब कोलकाता नगर निगम की नियुक्ति में भी धांधली को लेकर मेयर और ममता कैबिनेट में बेहद खास मंत्री फिरहाद हकीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भाजपा के पार्षद सजल घोष ने एक दिन पहले ही फेसबुक पर पोस्ट कर दावा किया है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार अयन सील के घर से कोलकाता नगर निगम में नियुक्ति संबंधी कई दस्तावेज मिले हैं जिन से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।

हालांकि मेयर फिरहाद हकीम का कहना है कि अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप साबित हो गया, या साक्ष्य मिल गया तो सीबीआई की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह खुद ही खुदकुशी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जितने लोगों की भी नियुक्ति हुई है उन्होंने उचित तरीके से परीक्षा दी है और पास किया है। बहरहाल कोलकाता के वार्ड नंबर 50 से भाजपा के पार्षद सजल घोष ने कहा है कि कोलकाता नगर निगम के एक विशेष विभाग में 148 लोगों की नौकरी हुई है। उनकी नियुक्ति की सिफारिश नगर निगम के सचिव ने की है क्योंकि नियुक्ति पत्र की सिफारिश में निगम सेक्रेटरी का नाम लिखा हुआ है। इसीलिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  फिल्मों में महिलाओं और लड़कियों को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर रूप में दिखाना चाहती है रानी मुखर्जी

उन्होंने आगे बताया है कि 2017 में जो 148 लोगों की नियुक्ति हुई है उसमें से 118 लोग अकेले नदिया के हासखाली के हैं जबकि छह लोग बैद्यवाटी और भद्रेश्वर के हैं और बाकी 28 से 22 लोग मेयर के इलाके के हैं। नदिया के तृणमूल विधायक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई और ईडी की स्केनर पर हैं और कई बार पूछताछ के लिए बुलाए गए हैं। वहीं से इतने लोगों की नियुक्ति और उसके बाद केवल मेयर के इलाके के लोगों की नियुक्ति अपने आप में सवाल खड़ा करने वाली है। सजल ने कहा कि इस संबंध में वह केंद्रीय एजेंसी और कोर्ट का ध्यान आकर्षण करने वाले हैं। इधर फिरहाद हकीम ने कहा कि बातों से कुछ नहीं होता साक्ष्य आने दीजिए। सीबीआई की जरूरत नहीं पड़ेगी, मैं खुद ही खुदकुशी कर लूंगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पानीहाटी स्टेट जनरल अस्पताल के ग्रुप डी का स्वास्थ्य कर्मी लापता, परिजन चिंतित

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राज्यपाल धनखड़ ने लगाए 71 पेड़
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =