IMG 20230928 WA0064

राजकुमारी ऐन, प्रिंसेस रॉयल ने हिंदुजा समूह द्वारा चर्चिल के ओल्ड वॉर ऑफिस को तब्दील कर बनाए गए लग्ज़री होटल का किया उद्घाटन

ऋषि सुनक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई

मुंबई। हिंदुजा समूह, 109 साल पुराने बहुराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान, ने आज, ओल्ड वॉर ऑफिस (ओडब्ल्यूओ-पुराने युद्ध कार्यालय) को तब्दील कर बनाए गए लंदन के प्रमुख लग्ज़री होटल का उद्घाटन किया। ब्रिटेन के द्वितीय विश्व युद्ध के समय, प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल का दफ्तर रही इस इमारत ने, आज एक लग्ज़री होटल के रूप में संगीतकार लॉर्ड एंड्रयू लॉयड वेबर और आंड्रेया बोचेली के आश्चर्यजनक संगीत कार्यक्रम के बीच एक शानदार लॉन्च कार्यक्रम के साथ लोगों के लिए अपने दरवाज़े खोले। ऐतिहासिक ओल्ड वॉर ऑफिस (ओडब्ल्यूओ), हिंदुजा ग्रुप और रैफल्स होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स का सहयोगी उद्यम है, जिसका उद्घाटन व्हाइटहॉल के केंद्र में किया गया। प्रिंसेस ऐन – प्रिंसेस रॉयल, ब्रिटेन के नरेश चार्ल्स तृतीय की बहन, ने हिंदुजा समूह के अध्यक्ष जीपी हिंदुजा के साथ होटल के दौरे के बाद आधिकारिक तौर पर ओडब्ल्यूओ के लिए पट्टिका का अनावरण किया।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक भी थोड़े समय के लिए यहां आए। इस मौके पर कई सांसद, उद्यमी, होटल व्यवसायी और फिल्म एवं टेलीविज़न के सितारे मौजूद रहे। हिंदुजा समूह के अध्यक्ष जीपी हिंदुजा ने कहा, “हम हमेशा इसके लिए प्रयास करते रहे हैं कि हम भारत और ब्रिटेन के बीच बेहतरी के लिए क्या अच्छा कर सकते हैं क्योंकि हमारा मानना है कि मेज़बान देश और मातृभूमि के बीच एक पुल के रूप में काम करना हमारी ज़िम्मेदारी है।” जीपी हिंदुजा ने कहा, “हमें आठ साल लग गए और इन आठ सालों में हमें बहुत कुछ करना था, लेकिन आखिरकार इस प्रतिष्ठित इमारत को विश्व युद्ध के नहीं बल्कि शांति एवं सुकून के प्रतीक में बदल दिया गया है। ओडब्ल्यूओ हिंदुजा समूह की विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा और लंदन के प्रतिष्ठित गंतव्य के रूप में उभरेगा। लंदन में उतरने वाला हर व्यक्ति सबसे पहले इसे देखने आएगा।”

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के जिले में कार्यक्रम से पूर्व केएलओ लिंकमैनों की फिर जगी उम्मीद

लॉन्च इवेंट में ओडब्ल्यूओ के शेफ पार्टनर, 3-मिशेलिन-स्टार वाले शेफ माउरो कोलाग्रेको के भोजन का प्रदर्शन किया गया। यह होटल, इस शुक्रवार, 29 सितंबर से अपने पहले मेहमानों का स्वागत करेगा। इस होटल का आधिकारिक नाम है, रैफल्स लंदन ऐट द ओडब्ल्यूओ। इसे हिंदुजा समूह और फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय आतिथ्य समूह एकोर के बीच साझेदारी में विकसित किया गया है।

संजय हिंदुजा, जिन्होंने इस परियोजना की देखरेख की, ने कहा “जब हम व्हाइटहॉल आए, तो टीम इस राजसी इमारत के आकार और सुंदरता देखकर दंग रह गई। इसे इसके पुराने गौरव में वापस लाने और इसमें नई जान फूंकते हुए इसकी विरासत को सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। ओडब्ल्यूओ में रैफल्स लंदन के साथ, हम एक ऐसी विरासत तैयार करने की उम्मीद है, जो कालातीत और नायाब दोनों होगी।“

ओडब्ल्यूओ के भव्य उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया, जिनमें एचआरएच प्रिंसेस बिएट्रिस, सादिक खान – लंदन के मेयर, आदिल रे- ब्रिटिश अभिनेता एवं कॉमेडियन, नेटेली पिंकमैन – ब्रिटिश टेलीविज़न प्रेज़ेंटर, रिचर्ड केरिंग – ब्रिटिश व्यवसायी और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना शामिल रहे। इस मौके पर शाही परिवार की अन्य उल्लेखनीय हस्तियां, वैश्विक स्तर के नेता और मशहूर हस्तियां भी इस प्रतिष्ठित इमारत के नए स्वरूप को देखने के लिए इकट्ठे हुए।

यह भी पढ़ें:  शैल उत्सव : मूर्तिकला प्राचीन कलाओं में से एक है

विश्व प्रसिद्ध संगीत आइकन आंड्रेया बोचेली और लॉर्ड एंड्रयू लॉयड वेबर के मनोरंजक कार्यक्रम के साथ यह समारोह शानदार रहा। मेहमानों को बहुप्रशंसित 3-मिशेलिन स्टार प्राप्त शेफ माउरो कोलाग्रेको द्वारा तैयार किए गए कैनपे के साथ सुस्वादु भोजन का आनंद मिला। कोलाग्रेको, ओडब्ल्यूओ में रैफल्स लंदन के शेफ पार्टनर भी हैं। होटल में परिवर्तित ओडब्ल्यूओ में लंदन शहर के खाने की आलीशान जगह तैयार करने की योजना के तहत इस इमारत की पुनर्कल्पना के अंग के तौर पर रैफल्स के 85 रेज़िडेंस भी हैं, जिसमें नौ नए रेस्तरां और तीन बार शामिल हैं, जिसमें एक रूफटॉप रेस्तरां भी है जहां से बकिंघम पैलेस का मनोरम दृश्य दिखता है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  63वे स्थापना दिवस के अवसर पर लायंस क्लब हावड़ा के चार्टर नाइट का रंगारंग आयोजन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fifteen =