Posters of missing BJP MLA Srirupa put up in Malda

मालदा में लगे भाजपा विधायक श्रीरूपा के लापता होने के पोस्टर

Kolkata Hindi News, मालदा। मालदा के इंग्लिश बाजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी लापता हैं और उनके विषय में जानकारी चाहिए। मालदा में उनके गुमशुदगी के पोस्टर लगाये गए हैं, जिसको लेकर राजनैतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।

आज सुबह मालदा शहर के फोआरा मोड़,  हॉस्पिटल गेट समेत कई जगहों पर श्रीरूपा मित्रा चौधरी के लापता होने का पोस्टर देखा गया।

इस पोस्टर में श्रीरूपा मित्रा चौधरी की तस्वीर के साथ  बड़े अक्षरों में लिखा  है कि क्या आपने इंग्लिश बाजार की भाजपा विधायक और दक्षिण मालदा सीट की उम्मीदवार को देखा है?

अगर किसी व्यक्ति को जानकारी मिले तो विशेष अनुरोध है कि वह मालदा के लोगों से संपर्क करें। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह पोस्टर किसने लगाया और क्यों लगाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *