Pooja hegde

पूजा हेगड़े ने दी संक्रमण को मात, सोशल मीडिया पर सभी का जताया आभार

मुंबई। Corona in Bollywood : कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने भारत में तांडव मचा रखा है। देश में संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों के साथ सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में हैं। हालांकि, काफी संख्या में लोग इससे रिकवर भी हो रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने कोविड को मात दे दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के साथ साझा की है। पोस्ट में पूजा हेगड़े ने बताया कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने सभी प्रसंशकों का आभार भी जताया है।

पूजा ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘जिस तरह से आपने प्यार दिया उसके लिए आप सबका शुक्रिया। मैं अच्छी तरह से रिकवर कर गई हूं, मैंने कोरोना को हरा दिया और आखिरकार नेगेटिव पाई गई हूं। लगता है कि आप सभी की शुभकामनाओं और उपचार ऊर्जा ने यह जादू कर दिया। हमेशा के लिए आभारी रहूंगी। सुरक्षित रहिए।

यह भी पढ़ें:  श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह समापन की ओर, नित्य बढ़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें कि हाल ही मैं अभिनेत्री कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि ‘आप लोगों को यह बता दूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन हूं।

मैं आपसे आग्रह करती हूं कि जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्ट करा लें। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। घर में रहें, सुरक्षित रहें और ध्यान रखें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  सैन्य अधिकारी की पत्नी का किरदार निभाना अलग अनुभव, ताकत और डर दोनों साथ चलते हैं : चित्रांगदा सिंह
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  'बेलबॉटम' के सेट पर वापस आकर अद्भूत लग रहा : लारा दत्ता
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =