महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना द्वारा काव्यांजलि

  • झांसी की रानी को राष्ट्रीय कवि संगम ने याद किया

Kolkata Desk : राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल की उत्तर 24 परगना जिला इकाई ने अपने राष्ट्रीय कवि धर्म का निर्वाह करते हुए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें काव्यांजलि समर्पित करते हुए भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन संपन्न किया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय की उपस्थिति में संयोजिका श्रीमती सुषमा राय पटेल के निर्देशानुसार संचालिका श्रीमती श्यामा सिंह ने अपने कुशल संचालन द्वारा काव्य गोष्ठी में चार चांद लगाया।

उत्तर 24 परगना जिला इकाई की सहसचिव सुषमा राय पटेल ने अपने स्वागत भाषण के द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत सुदामी यादव की सरस्वती वंदना से हुई। काव्य गोष्ठी में राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल के प्रांतीय महामंत्री राम पुकार सिंह, प्रांतीय मंत्री बलवंत सिंह, उत्तर 24 परगना के जिला अध्यक्ष राजीव मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में न केवल उपस्थित थे।

उन्होंने अपनी स्वरचित कविताओं द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की गाथा का गुणगान करते हुए आज की नारी को भी महारानी लक्ष्मीबाई बनने का संदेश दिया।आमंत्रित कवयित्रियों में उपस्थित रहीं प्रेम शर्मा, रीता चंदा पात्रा, बिंदु मिश्रा, सुषमा राय पटेल, पुष्पा मिश्रा, सुदामी यादव, श्यामा सिंह ने अपनी कविताओं के द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा को याद करते हुए आशा की नई किरण जगाई।

प्रांतीय अध्यक्ष ने काव्य गोष्ठी की प्रशंसा करते हुए अपने आशीष वचनों से सभी कवि, कवयित्रियों को खूब सराहा और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को मिलकर युवा पीढ़ी को आगे लाना है और साहित्य को समृद्ध बनाना है। धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा मिश्रा ने किया। श्रोता के रूप में कई जाने-माने साहित्यकार एवं काव्यरसिक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =