मेष राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, देखें आपका कैसा रहेगा दिन आज

मेष: आज समय लाभ का बना हुआ है और आपके काम-काज में गति आएगी। किसी खास विषय को लेकर दुविधा में रहेंगे, इधर जाएं या उधर जाएं। व्यवसाय के लिए की जा रही भाग-दौड़ सफल होती नजर आ रही है। किसी बड़े समारोह में आप भाग लेंगे परंतु किसी कारणवश वहां अकेले पड़ जाएंगे। इससे आपके आस-पास का वातावरण प्रभावित होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान की अनियमतिता से काम-काज पर असर आएगा। संतान के लिए समय सुधर रहा है और वे आपको अच्छा परिणाम देने की स्थिति में हैं, आप उनके क्रियाकलाप से संतुष्ट रहेंगे। व्यावसायिक सहयोगियों से अच्छी निभेगी।

वृषभ: यह समय थोड़ा सा तनाव का है जो धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इस समय आप अकेले पड़ जाएंगे और आस-पास के वातावरण से संतुष्ट नहीं रहेेंगे। निर्णय लेने में भी भ्रमित रहेंगे। किसी एक खास परिस्थिति में जो एक अच्छा निर्णय लेना चाहिए उसमें हिचक जाएंगे। माता-पिता से संबंध यथावत ही चलेंगे, कोई खास लाभ नहीं होगा। माता के प्रति आपका झुकाव ज्यादा रहेगा। घरेलू कलह यथावत चलेगी, व्यवसाय में जो भागीरथ प्रयास आप कर रहे हैं वे सफलता के मुकाम पर हैं, शीघ्र ही शानदार परिणाम आएंगे। खर्चा अधिक है और अनुपात में आय कम है परंतु स्थिति सुधर जाएगी।

मिथुुन: कठिन परिश्रम के बाद लाभ की परिस्थितियां बन रही है। ऋणों के लेन-देन में सहूलियत बढ़ जाएगी। किसी खास काम को आप पूरा तो कर पायेंगे परंतु पूरा लाभ उठाने में समर्थ नही हो पाएंगे। लाभ बढ़ेगा। व्यवसाय में अगर संतान भी साथ है तो उनकी उन्नति का खूब अवसर है। वे अगर स्वतंत्र कार्य करते हैं तो उनकी निश्चित प्रगति आ रही है। आज शाम तक ही उनके स्टेटस में सुधार आ जाएगा। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे काम में भी लाभ होगा। आपको इसी पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से पीडि़त रहेंगे।

कर्क: आज घर में मंगल कार्य होगा या किसी समारोह में भाग लेंगे। अच्छी दावत मिलने के आसार हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपसे मिलने-जुलने वाले लोगों का तांता लगा रहेगा और दिनभर आपका मन लगा रहेगा। संध्या के बाद कुछ व्यवसाय संबंधी वार्ताएं हो सकती हैं। कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो आपको स्थगित कर देना चाहिए। अचानक कोई बड़ा लाभ हाथ में आते-आते रह जाएगा। यदि किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसे निरस्त कर दें। यात्रा शुभ फलदायी नहीं रहेगी। योग या प्राणायाम में ज्यादा रुचि लेंगे। मॉर्निग वॉक भी करें।

सिंह: संतान की तरफ से आज बहुत प्रसन्नता का माहौल मिलेगा। शायद उनके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। कार्यालय में भी आप सहयोगियों से अच्छा काम ले पाएंगे। आप खुद टिककर काम नहीं कर पाएंगे, दौड़-भाग लगी ही रहेगी। भूमि-भवन संबंधी किसी काम में अड़चन आ रही है। आज वाहन सावधानी से चलाएं कोई छोटा-मोटा नुकसान होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। जीवनसाथी का काम-काज अच्छा चलेगा। सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण करें क्योंकि इन दिनों मीठा और गरिष्ठ भोजन अधिक मिल रहा है।

कन्या: समय लाभ का बना हुआ है। आपके मन में जो योजनाएं चल रही हंै उन्हें पूरा करने की दिशा में आप आगे बढ़ेंगे। इसके लिए आवश्यक सुख-सुविधा भी मिल जाएगी। आप कोई साहसिक निर्णय लेने की स्थिति में हैं उस पर निर्णय तो कर लीजिए, अमल बाद में करें। मित्रों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। लाभ उतना नहीं होगा जितना आप सोच रहे थे। छोटे भाई-बहिन से संबंध साधारण रहेंगे। आप उनको लेकर कोई योजना रखते हैं तो निराशा ही हाथ लगेगी। धार्मिक कार्यों मेंं आज कम मन लगेगा।

तुला: आज घर में किसी नई समस्या का सामना करना पड़ेगा तो बाहर आजीविका स्थल पर भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। आप व्यवसाय करते हैं तो लोगों से काम-काज पूरा कराने में पसीना आ जाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो समय ठीक जा सकता है परंतु काम में मुश्किल आएगी। घर-कुटुंब के मामलों में थोड़ी कड़वाहट रहेगी और आपको मन ही मन बहुत क्रोध आएगा। भाई-बहिनों से निजी रूप से संबंध अच्छे रहेंगे और आप उनके लिए कुछ कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं परतु अभी उस पर काफी सोच-विचार और भी करेंगे। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे परंतु आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। प्रशासनिक कार्य ज्यादा करने पड़ेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। यात्रा-विचार एकदम त्याग दें क्योंकि वह निष्फल हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी और उन्हें लगातार दवाइयां खानी पड़ेंगी। आप स्वयं भी किसी बात से खिन्न से रहेंगे।

धनु: बहुत कठिन परिस्थितियों में भी आप अपना काम ढंग से संचालित कर पाएंगे। काम-काज की परिस्थिति दिन पर दिन जटिल होती जा रही है परंतु आपके मन में पूरा उत्साह है। दिनभर आप आत्म-विश्वास से भरे रहेंगे। आपको मित्रों की या किसी अन्य की मदद भी पूरी मिलेगी। किसी काम को सामूहिक रूप में अंजाम देंगे तो आपको ज्यादा लाभ होगा। सफलता की निश्चित उम्मीद रहेगी। धर्म-कर्म में खूब मन लगेगा, चैरिटी करेंगे और किसी धर्मस्थल में जाने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल सिद्ध हो सकती है।

मकर: आज का दिन बहुत शानदार परिणामों वाला रहेगा, पर्याप्त आर्थिक लाभ होगा, अचानक धन प्राप्ति होगी। मौज-शौक और मनोरंजन का मौका मिलेगा। शानदार दावत मिलेगी, प्रेम संबध्ंा यदि हैं तो बात आगे बढ़ेगी और कोई नवीन समाचार मिल सकता है। माता के लिए दिन कष्टकारी है परंतु पिता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। उन्हें कोई अच्छी उपलब्धि हो सकती है। शत्रु आज शांत रहेंगे इसलिए आप अपना काम बिना चिंता से कर सकते हैं। पेट के रोग साधारण रूप में परेशान कर सकते हैं, दवाइयों का प्रयोग आपको लाभ दे जाएगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। यात्रा लाभ दे सकती है।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में आज आपकी पूछ बढ़ेगी। दो विरोधी प्रकृति के काम आपको करने पड़ेंगे और आप दोनों में ही सफल रहेंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी तो आपके कौशल से चंकित रह जाएंगे। आज कोई विशेष कार्य और भी मिल सकता है जो आपके मान को और भी ज्यादा बढ़ा दे। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो लोगों से काफी सहयोग मिलेगा। भागीदारी के काम में लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्यों में लाभ और सफलता मिलेगी यद्यपि घर की अनरूनी कलह से आप परेशान रहेंगे। किसी खास अवसर पर आपका मन अचानक उचट जाएगा और आप काम-काज छोडक़र कुछ और कर जाएंगे।

मीन: समय आपके पक्ष का बना हुआ है और अपने काम-काज की दक्षता से आस-पास के सभी लोगों का मन जीत लेंगे। इस समय आपकी महत्वांकाक्षाएं पूर्ण हो सकती हैं। आज से ही कई दिन अच्छे मिलेंगे। आज कोई कारोबारी यात्रा नहीं करें अन्यथा परेशानी मिल सकती है। व्यावसायिक विरोधी कुछ ना कुछ कर सकते हैं। आज रहस्यविद्याओं में भारी रुचि रहेगी और आपको धार्मिक साहित्य भी पढऩा पड़ सकता है। काम-काज की अधिकता में खाने-पीने में बहुत अधिक लापरवाही बरतेंगे। थोड़ी थकान भी होगी। आज काम-काज में यंत्रों का प्रयोग अधिक दिखता है और कई लोगों की मदद भी आप ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *