Amit shah

84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान शुभ संकेत, बंगाल में बहुमत से बनेगी सरकार : शाह

कोलकाता। Bengal Election : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और असम में बेहतर मतदान प्रतिशत शुभ संकेत है। उन्होंने दावा किया कि दोनों राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा, “दोनों प्रदेशों के जमीनी कार्यकर्ताओं की ओर से आई रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल में पहले चरण की 30 में से हम 26 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं, वहीं असम की 43 में से 37 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान और असम में 79 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, मतदाताओं का उत्साह बताता है। असम और बंगाल में इससे पूर्व चुनाव में हिंसा की खबरें आती थी, इस बार शांतिपूर्ण चुनाव हुआ है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी पर सिविक वॉलंटियर से बदसलूकी, दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *