चैरिटी होम में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पादरी गिरफ्तार

कोलकाता। पुलिस ने एक चैरिटी होम चलाने वाले पादरी को कथित रूप से महिला कर्मी के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पादरी के साथ ही पुलिस ने होम की दो महिला कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत के बाद हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चैरिटी होम की एक 23 वर्षीय महिला कर्मी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पादरी का नाम अरुण जोसेफ राज है।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान लक्ष्मी और रजिया बताया गया है। पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा है कि हरिदेवपुर थाने के आनंदपल्ली में स्थित चैरिटी होम में लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने होम के प्रमुख व पादरी एवं उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ थाने में दो अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले 22 साल से चैरिटी होम चला रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पादरी लंबे समय से होम में रहने वाली कई लड़कियों के साथ छोड़छाड़ व उसे परेशान कर रहा था। गिरफ्तार महिलाओं पर पादरी की मदद करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक चैरिटी होम में फिलहाल 300 बच्चे रह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *