यात्रीगण कृपया ध्यान दें || हावड़ा और सियालदह डिवीजन में शनिवार को रद्द रहेंगी ये लोकल ट्रेने

Kolkata Hindi News, कोलकाता। सप्ताहांत में बर्दवान और दमदम स्टेशनों के पास लाइन मरम्मत कार्य के कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हावड़ा-बर्दवान मुख्य लाइन पर अप और डाउन में 12 और कॉर्ड लाइन पर 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने सियालदह डिवीजन में एक ही दिन में विभिन्न शाखाओं में 42 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, सियालदह मेन लाइन पर दमदम स्टेशन पर रेल कार्य के लिए आठ घंटे का पावर ब्लॉक चल रहा है। दमदम मेन लाइन पर शुक्रवार रात 11:35 बजे से शनिवार सुबह 07:35 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा जिससे यातायात अवरुद्ध होगा।

परिणामस्वरूप, मुख्य लाइन और कॉर्ड लाइन दोनों शाखाओं में ट्रेनों की आवाजाही बाधित होगी। शुक्रवार को ही बर्दवान स्टेशन पर भी काम होगा, जिसके चलते हावड़ा-बर्दवान शाखा पर कई ट्रेनें रद्द की जा रही हैं।

सियालदह कॉर्ड लाइन पर, एक जोड़ी सियालदह-बनगांव लोकल, एक जोड़ी सियालदह-हसनाबाद लोकल, चार जोड़ी सियालदह-डानकुनी लोकल और एक जोड़ी सियालदह-दत्तपुकुर लोकल शनिवार को रद्द रहेंगी। सियालदह मुख्य शाखा में एक जोड़ी सियालदह-शांतिपुर लोकल, एक जोड़ी सियालदह-गेदे लोकल,

दो जोड़ी सियालदह-कृष्णानगर लोकल, दो जोड़ी सियालदह-राणाघाट लोकल और एक जोड़ी बैरकपुर लोकल रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही दो जोड़ी नैहाटी बजबज लोकल और बजबज-सियालदह लोकल की एक जोड़ी को भी रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा हावड़ा-बर्दवान शाखा पर कुल 22 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से सप्ताहांत में ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। इसके अलावा रात की ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी यात्रियों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पडेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 7 =