श्रीरामपुर राजबाड़ी में नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन

Kolkata Hindi News, कोलकाता: कोयलिया भट्टाचार्य मुखर्जी द्वारा निर्देशित शिवरंजनी कथक इंस्टीट्यूट ने श्रीरामपुर राजबाड़ी में पूरे दिन भारतीय कला संगम नृत्य उत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में वेस्ट बंगाल डांस ग्रुप फेडरेशन के सचिव डॉ. अर्कदेव भट्टाचार्य ने शोभा बढ़ाई। उनका यहां स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सितार कलाकार अयन बनर्जी ने किया।

कलाकारों में अंगहारा नृत्य कुंज, बाली मयूरी नृत्य संस्थान, नृत्योधभव प्रदर्शन कला केंद्र और 12 अन्य नृत्य संस्थान शामिल थे। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के विभिन्न जिलों से 170 अन्य कलाकार भी उपस्थित थे। सभी गुरुओं को नृत्य सुंदर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इससे पहले कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *