National Updates : मालीवाल ने कंगना का पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने राष्ट्रपति से की मांग

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज पत्र लिखकर अभिनेत्री कंगना रनौत से पद्मश्री सम्मान वापस लेने एवं उसके खिलाफ देशद्रोह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सुश्री मालीवाल ने पत्र में लिखा , “ हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह और अनगिनत अन्य लोगों ने हमारे राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हम सभी जानते हैं कि हमारे देश को हमारे स्वतंत्रता सनोनियों के बलिदानों और शहादत के माध्यम से ही ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। रनौत के बयानों ने लाखों भारतीयों की भावनाओं को आहत किया है और ये बयान देशद्रोह है।”

मोदी से मिले पंजाब के भाजपा नेता

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पंजाब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों , किसानों के मुद्दे तथा करतारपुर गलियारे को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई।
ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, तरूण चुघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल प्रमुख रूप से शामिल थे।

देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.39 फीसदी

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 11 हजार से अधिक नये मामले सामने आये और इस बीच सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.39 फीसदी हो गई है। इस बीच देश में शनिवार को 57 लाख 43 हजार 840 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 12 करोड़ 01 लाख 03 हजार 225 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  #Bengal :  दुर्गा पूजा के पहले हो सकता है उपचुनाव, EC ने सभी राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,271 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 44 लाख 37 हजार 307 हो गया है।

इसी दौरान 11,376 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 38 लाख 37 हजार 859 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 390 घटकर 1,35,918 रह गये हैं। इस अवधि में 285 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 63 हजार 540 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.39 फीसदी हो गई है, रिकवरी दर 98.26 फीसदी और मृत्यु दर 1.35 फीसदी पर बरकरार है।

बच्चे भविष्य के कर्णधार: नायडू

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के सुखद भविष्य की कामना की है और उन्हें भविष्य का कर्णधार बताया है। नायडू ने रविवार को बाल दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा है कि बच्चों को ऊंचे सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य है। उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छा परिवेश और पोषण उपलब्ध कराना चाहिए। नायडू ने कहा, “आज बालदिवस के अवसर पर बच्चों के स्वस्थ, शिक्षित, निरापद और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा सारे समाज का साझा दायित्व है। घातक कोविड महामारी से बच्चे प्रायः सुरक्षित रहे हैं और अब उनके लिए वैक्सीन भी संभव हो रही है।”

यह भी पढ़ें:  जी20 शिखर सम्मेलन भारत द्वारा आयोजित हाई प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय बैठक होगी: जयशंकर

दिल्ली में प्रशिक्षण संस्थान 20 नवंबर तक बंद रहेंगे

दिल्ली में प्रदूषण को काबू करने को लेकर लिए गए निर्णयों का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए पर्यावरण विभाग ने विस्तृत आदेश जारी कर कहा कि स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत सभी प्रशिक्षण संस्थान आदि 20 नवंबर तक बंद रहेंगे और छोटी-बड़ी सभी निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियां 17 नवंबर तक बंद रहेंगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत सभी प्रशिक्षण संस्थान 20 नवंबर तक बंद रहेंगे और छोटी-बड़ी सभी निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियां 17 नवंबर तक बंद रहेंगी।

साथ ही, दिल्ली सरकार के अधीन सभी कार्यालय, कॉरपोरेशंस और स्वायत्तशासी संस्थाएं भी 17 नवंबर तक बंद रहेंगी और अधिकारी-कर्मचारी घर से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य, पुलिस, बिजली, पानी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट समेत सभी आपात और आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। निजी संस्थानों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है, ताकि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जा सके। सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय और निर्माण गतिविधियां बंद करने का मकसद वाहनों और धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकना है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  पेलोसी की यात्रा के बाद भी चीन की सेना का ताइवान जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास जारी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =