पावस ऋतु के आगमन पर उमंग-तरंग संगोष्ठी का आयोजन

सुन्दरलाल जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना : राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की 109वीं संगोष्ठी पावस ऋतु के आगमन पर उमंग-तरंग समारोह में गीत, कविता एवं भजनों का गान 30 जून सायं 5 बजे आभासी आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने बताया कि वर्षा ऋतु के पावन अवसर पर स्वागत में कवियों एवं साहित्यकारों के द्वारा आनंददायक समारोह राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुवर्णा जाधव की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन शेख (राष्ट्रीय मुख्य संयोजक), ब्रजकिशोर शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष), वरेण्य साहित्यकार हरेराम वाजपेयी एवं विक्रम विश्वविद्यालय उज्जेन कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा के आतिथ्य मे सम्पन्न होगा। विशिष्ट अतिथि प्राध्यापिका डॉ. सुनीता मंडल, डॉ. शैलचन्द्रा, डॉ. चेतना उपाध्याय, डॉ. निशा जोशी, डॉ. ममता झा रहेगी।

समारोह के आयोजक गरिमा गर्ग, नेहा दास, पुष्पा गरोठिया, डॉ. मुक्ता कौशिक, सुनीता वर्मा, संयोजक डॉ. मनीषा शर्मा, आर्यावर्ती सरोजा, डॉ. संगीता पाल, रोहिणी डावरे, रागिनी शर्मा, अमृता अवस्थी रहेगी। संचालन पूर्णिमा कौशिक, डॉ. रश्मि चौबे, डॉ. ख्याति पुरोहित, प्रतिभा मगर होगी। विशेष रूप से साहित्यकार कवि-कवयित्री आमंत्रित डॉ. अखिल शुक्ला, ओमप्रकाश प्रजापति, अशोक भागवत, बालासाहेब, डॉ. शिवा लोहारिया, डॉ. उर्वशी उपाध्याय, डॉ. रजिया शेख, डॉ. दीपिका सुतोदिया, डॉ. रेखा भालेराव, अर्पणा जोशी आदि रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *