खिदिरपुर में चन्द्रयान -3 की सफलता पर भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन

कोलकाता। खिदिरपुर के लाजपत हिंदी हाई स्कूल (एच.एस.) के सभागार में राष्ट्रीय कवि संगम, दक्षिण कोलकाता जिला की ओर से संंस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय के मार्गदर्शन एवं महामंत्री राम पुकार सिंह की अध्यक्षता में चन्द्रयान -3 की सफलता पर एक भव्य काव्य-संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि थे चंद्रिका प्रसाद पांडे अनुरागी एवं विशिष्ट अतिथि थे विजय शर्मा विद्रोही। कार्यक्रम का कुशल संचालन किया जिला महामंत्री प्रदीप कुमार धानुक अलबेला ने। जिला सह – महामंत्री श्वेता गुप्ता श्वेतांबरी के सुमधुर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज हुआ।

स्वागत वक्तव्य दिया जिला उपाध्यक्ष राम अवतार सिंह ने। काव्य पाठ करने वाले कवियों में वीर बहादुर सिंह, कालिका प्रसाद उपाध्याय अशेष, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रीता पात्रा, युसुफ अख्तर, श्रद्धा टेकड़ीवाल, मंजू तिलक, गुलाम अबुल कलाम नमी, ऊषा जैन उर्वशी, गौरीशंकर दास, ओम प्रकाश चौबे, दिनेश चन्द्र दिनेश, अवधेश मिश्र, नंदू बिहारी झा, धर्मदेव सिंह, विशिष्ट अतिथि विजय शर्मा विद्रोही, मुख्य अतिथि चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम अवतार सिंह ने अपनी बांग्ला कविता से सभी का दिल जीत लिया।

जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत रचना लिखने के लिए सभी नवांकुरों को प्रेरित किया। राम पुकार सिंह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में चन्द्रयान -3 की सफलता का जिक्र किया एवं बंगलोर स्थित इसरो के वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए करते अपनी गजल “दौर वो फिर हिंंद का आ जायेगा/विश्व गुरु फिर से पुकारा जायेगा।” सुनाकर समूचा वातावरण ओजमय कर दिया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन जिला सह – महामंत्री ओम प्रकाश चौबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *