राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल का राम नवमी के उपलक्ष्य में अद्भुत काव्य गोष्ठी संपन्न

कोलकाता। राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल के तत्वावधान में राम नवमी के उपलक्ष्य में कामायिनी संजय और प्रतिभा सिंह के कुशल संयोजन में दमदम के मोती लाल काॅलोनी में प्रभु श्रीराम पर केन्द्रित एक अद्भुत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार संगम के प्रान्तीय अध्यक्ष डाॅ.गिरिधर राय ने की। जिसका कुशल संचालन किया दक्षिण कोलकाता की अध्यक्ष सीमा सिंह ने।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. आनन्द पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रांतीय महामंत्री राम पुकार सिंह, डाॅ. सत्य प्रकाश तिवारी और डाॅ. कमल कुमार की उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष रौनक दिखी। अस्वस्थ होने के कारण इस कार्यक्रम में एक अरसे के बाद डाॅ. राय के उपस्थिति से सभी लोगों में खुशी की लहर भी दिख रही थीं। कामायिनी संजय के मधुर सरस्वती वन्दना और लोक गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

कार्यक्रम के सयोजक कामायिनी संजय ने उपस्थित प्रबुद्ध रचनाकारों और श्रोताओं का स्वागत करते हुए कहा कि रचनाओं में राष्ट्र जागरण का भाव आज के समय की माँग है। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से युवाओं में संस्कार की अविरल धारा निरंतर बहती रहती है।इस मौके पर डाॅ. सत्य प्रकाश तिवारी और डाॅ. कमल कुमार जायसवाल ने अपने वक्तव्य में राम नवमी के बारे में अच्छी जानकारियाँ दी।

इस गोष्ठी में जिन-जिन रचनाकारों ने प्रभु श्रीराम पर केंद्रित रचनाओं की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को राममय बनाकर श्रोताओं की वाह-वाही और तालियाँ बटोरी उनमें डाॅ. गिरिधर राय, डाॅ. आनन्द पाण्डेय, राम पुकार सिंह “पुकार” गाजीपुरी, रामाकांत सिन्हा, सीमा सिंह, कामायिनी संजय, देवेश मिश्रा, कृष्ण कुमार दूबे और आलोक चौधरी प्रमुख थे।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरधर राय ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में राष्ट्र धर्म जागरण हेतु ऐसे काव्य गोष्ठियों के आयोजन पर बल देते हुए कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर राम मंदिर पुस्तकालय के श्रीमोहन तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, लक्ष्मी पाण्डेय, गंंगाार दूबे, ईशान पाण्डेय, अंकिताब संजय और अंशु दूबे सहित अनेक सुधि जन उपस्थित थे। अंत में रवीन्द्र कुमार तिवारी ने प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व क्षमता का आभार जताते हुए रचनाकारों सहित सभी श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापन कर यह अभूतपूर्व कार्यक्रम सुसम्पन्न किया।min

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *