तेंदुए के हमला में वृद्ध महिला की मौत, इलाके में सनसनी

अलीपुरद्वार। तेंदुए के हमले से एक वृद्ध महिला का सिर और धर अलग अलग हो गया। रात से खोजबिन के बाद पहले शरीर और फिर सुबह जंगल से कटा हुआ सिर पुलिस ने बरामद किया। मृतका का नाम सरोदिनी रॉय (65) है, वह फालाकाटा ब्लॉक के जटेश्वर ग्राम नंबर 1 के ब्यांगकांडी अतीतपाड़ा की रहने वाली थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के नल पर गई, वहां से तेंदुए ने उसे खींच लिया।

नल के पास उसके चप्पल पड़ा देख घर के रिश्तेदारों ने हल्ला मचाया और आसपास के लोगों ने दौड़कर खोजबीन की। फिर फालाकाटा पुलिस थाना के तहत जटेश्वर चौकी की पुलिस को सूचित किया। जटेश्वर चौकी की पुलिस ने लगभग रात के 12 बजे मौके पर जाकर पास की तातासी नदी के किनारे से वृद्धा का सिर कटा शव बरामद किया।

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने नदी के किनारे से उसका सिर बरामद किया। जंगल दलगांव रेंज के कर्मचारी घटनास्थल पर हैं। इसे शव परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *