Tmc12

तृणमूल के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई अश्लील सामग्री, मंत्री ने बताया ”विपक्ष की साजिश”

मालदह। मोथाबाड़ी तृणमूल यूथ कांग्रेस नाम के फेसबुक पेज से शुक्रवार और शनिवार को कई अश्लीलता संबंधी पोस्ट किए गए। इस पेज में जिसमें मोथाबाड़ी तृणमूल विधायक और राज्य मंत्री सबीना यास्मीन की प्रोफाइल तस्वीर है। घटना को लेकर मंत्री सबीना यास्मीन ने भी गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की साजिश है।

स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने मालदह साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सबीना यास्मीन ने कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। हालांकि, मोथाबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि यह पेज कई साल पहले बनाया गया था। पेज से पार्टी के कार्यक्रम की जानकारी दी जाती थी। खबर सामने आने के बाद पेज को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

यह भी पढ़ें:  बर्बरता की हदें पार : कंबल के लिए भिखारी ने भिखारी को पीट-पीटकर मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *